फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतरौलिया से रमेश तो दीदारगंज से अवधेश को मिला कांगेस का टिकट 17-19-01

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को अतरौलिया से रमेश दुबे और विधानसभा दीदारगंज से अवधेश कुमार सिंह को अपना प्रत्याशी घोषित किया। इसके साथ ही अब जिले की आठ विधानसभा क्षेत्रों में प्रत्याशी घोषित हो चुके हैं। शेष बची दो विधानसभा सीटों पर जल्द ही प्रत्याशियों की घोषणा होगी।
विज्ञापन

कांग्रेस की ओर से जारी सूची में विधान सभा क्षेत्र अतरौलिया से रमेश दुबे और विधानसभा दीदारगंज से अवधेश कुमार सिंह को पार्टी ने अपना उम्मीदवार बनाया है। इसके पहले पार्टी आजमगढ़ सदर विधानसभा सीट से जिलाध्यक्ष प्रवीण सिंह, सगड़ी से राना खातून, मेंहनगर सुरक्षित से निर्मला भारती, निजामाबाद से अनिल यादव, लालगंज सुरक्षित से पुष्पा भारती और फूलपुर पवई से शाहिद शादाब को प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। मुबारकपुर और गोपालपुर से अभी तक किसी के नामों की घोषणा नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें