पवई थाना के नाटी गांव के पास माहुल पवई रोड पर बृहस्पतिवार को बाइक चालक को बचाने के चक्कर में स्कार्पियो के पलट गई जिससे चालक सहित चार लोग घायल हो गए। चीखपुकार सुनकर ग्रामीणों ने घायलों को स्कार्पियो से निकालकर निजी अस्पताल माहुल में भर्ती कराया है।
अहरौला थाना क्षेत्र के गुमकोठी गांव निवासी कार्तिक पुत्र हरगुन राजभर बुधवार को अपने रिश्तेदार को पवई थाना के रामापुर से छोड़कर वापस गुमकोठी की तरफ आ रहा था। जैसे ही पवई थाना क्षेत्र के नाटी गांव के मोड़ के पास पहुंचा तभी सामने से आ रही मोटरसाइकिल को बचाने के चक्कर में स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई। हादसे में वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं स्कार्पियो के साथ घूमने गए सुनील पुत्र कुलदीप, शिवम (2) पुत्र शिवप्रसाद, प्रियांशु पुत्र कार्तिक और चालक कार्तिक (41) पुत्र हरगुन घायल हो गए। वहीं घायलों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण वहां पहुंचे और घायलों को इलाज के लिए माहुल स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया है ।