हिंदू संगठनों ने स्वामी प्रसाद मौर्य के पुतले को लगाई फांसी
- फोटो : अमर उजाला
सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान को लेकर हिंदू संगठनों में रोष व्याप्त है। शुक्रवार को हिंदू धर्म और धर्मगुरूओं, रामचरितमानस पर विवादित टिप्पणी को लेकर भाजपा, हिंदू जागरण मंच, विश्व हिंदू महासंघ के नेताओं ने कलेक्ट्रेट पर स्वामी प्रसाद मौर्य के पुतले को फांसी लगाते हुए पुतले का दहन किया। साथ ही पवित्र ग्रंथ के अपमान पर स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ राष्ट्रदोह के तहत कार्रवाई करने की मांग की।
भाजपा जिला उपाध्यक्ष हरिवंश मिश्रा का कहना है कि सपा नेता ने हिंदू और सनातन धर्म का अपमान किया है। उनके द्वारा जिस भाषा का प्रयोग किया गया है वह दुर्भाग्यपूर्ण है। वहीं कुछ नेताओं द्वारा राम चरित मानस की प्रतियां जलाना और दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य केे जनता ने पिछले वर्ष के विधानसभा चुनाव में नकार दिया था। अपना अस्तित्व बचाने के लिए उन्होंने जिस प्रकार से हिंदू धर्म की आस्था के केंद्र राम चरित मानस के खिलाफ अपशब्द बोला है उससे जनमानस आहत है।