अपर जिलाधिकारी प्रशासन अनिल मिश्र ने बताया कि मतदान के बाद सील्ड मतपेटियां जिला निर्वाचन कार्यालय में एकत्रित किया जा रहा है। सभी सील्ड मतपेटी एवं अभिलेख एकत्रित होने के बाद उसे गोरखपुर ले जाकर स्ट्रांग रूम में जमा कराने की कार्रवाई की जा रही है। इसके लिए उप जिलाधिकारी न्यायिक फूलपुर रवि कुमार को नामित कर दिया गया है।
गोरखपुर-फैजाबाद खंड स्नातक निर्वाचन 2023 के लिए मऊ जिले में सोमवार को 10 मतदान केंद्रों के 19 बूथों पर कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान हुआ। 21163 में से 7932 मतदाताओं ने वोट डाले। जिले में मतदान का प्रतिशत 37.48 रहा। मतदान को लेकर सभी 19 मतदेय स्थलों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम रहे। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने सभी मतदेय स्थलों का जायजा लिया।