फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छुट्टी के बाद भी खुली रहीं राखी और मिठाई की दुकानें

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। भाई बहन के प्यार का रक्षा बंधन सोमवार को जनपद में मनाया जाएगा। इस त्योहार को देखते हुए रविवार को बंदी और लाक डाउन होने के बाद भी मिठाई और राखी की दुकानें खुली रहीं। बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधने के लिए राखी और मिठाई की दुकान से मिठाई की खरीदारी की।
विज्ञापन

कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए प्रदेश सरकार द्वारा शनिवार और रविवार को संपूर्ण लाक डाउन की घोषणा की गई है। रविवार को लाक डाउन और बंदी दोनों होने के बाद भी सड़कों पर काफी चहल पहल देखने को मिली। वहीं राखी और मिठाई की दुकानें खुली रहीं। बहनें जहां अपने भाइयों की कलाई पर बांधने के लिए राखी की दुकानों पर राखी खरीदती नजर आईं। वहीं उनका मुंह मीठा कराने के लिए मिठाई भी खरीदी।
हालांकि प्रशसन की ओर से मिठाई और राखी की दुकानों को खोलने का निर्देश जारी नहीं किया गया था। लेकिन फिर भी शहर से लेकर गांव तक के बाजारों में मिठाई और राखी की दुकानें खुली रहीं। पुलिस भी लाक डाउन को लेकर ज्यादा गंभीर नजर नहीं आई। चौराहों और तिराहों पर पुलिस के जवानों की तैनाती थी लेकिन उनके द्वारा लोगों से टोकाटाकी नहीं की जा रही थी। सरायमीर प्रतिनिधि के अनुसार शनिवार और रविवार दो दिन लाक डाउन की घोषणा कर आवश्यक सामग्री की दुकानों को छोड़कर सभी दुकानें बंद रखने का आदेश दिया गया है। लेकिन रक्षाबंधन त्योहार सोमवार को पड़ने के कारण कस्बे सहित क्षेत्र के नोनारी, छित्तेपुर, सिकरौर सहबरी, बस्ती, खपड़ा गांव, लाहीडीह आदि बाजारों में राखी व मीठा की दुकानें खुली रही।
विज्ञापन

मेजवां प्रतिनिधि के अनुसार नई गाइड लाइन के अनुसार रविवार को मिष्ठान और राखी की दुकानें खुली रही लेकिन ग्राहक नदारत रहे। कस्बा में कोरोना पाजीटिव मिलने के बाद वैसे भी फ़ूलपुर नगर आंशिक रूप से सील किया गया है। रविवार को बाजारों में कम भीड़ रही। कस्बा के अन्य वार्ड में स्टाल लगाकर रंग बिरंगी राखियां बेची गई। अधिक तर बहनें सादी धागे वाली राखियां पसंद कर रही है। भारतीय डाक विभाग भी समय से राखियां बहनों तक पहुंचाने में व्यस्त रहा। यही वजह है कि प्रवर डाक अधीक्षक आजमगढ़ ने रविवार को भी डाकघर खोलने का दिशा निर्देश दिया है। जिससे कि पोस्टमैन सरलता पूर्वक बहनों तक राखियां पहुंचा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें