फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्व. राजेंद्र प्रसाद मिश्र की 16वीं पुण्यतिथि पर सेवा कार्यक्रम कर किया गया याद

विज्ञापन
भाजपा नेता स्व. राजेंद्र प्रसाद मिश्र की पूण्यतिथि पर महिला अस्पताल में मरीज को फल देते ध्रुव सिं - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अखिलेश मिश्रा गुड्डू के पिता एवं पूर्व जिला महामंत्री स्व. राजेंद्र प्रसाद मिश्र की 16वीं पुण्यतिथि पर सेवा के कई कार्यक्रमों का आयोजन किया। सदर हॉस्पिटल और महिला अस्पताल में मरीजों में फल वितरित किया गया। मुंडा जाफरपुर स्थित आवास पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम हुआ। गरीबों में कंबल वितरित किया गया। वनवासी कल्याण आश्रम में बच्चों को उनकी जरूरत का सामान, अन्न, कपड़ा का वितरित किया गया।
विज्ञापन

अखिलेश मिश्रा गुड्डू ने कहा कि उनकी स्मृति भावुक कर रही है। उन्होंने हमेशा जरूरतमंद और नि:शक्त जनों की सर्व विधि सेवा की। भाजपा जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सदर ध्रुव सिंह ने कहा कि स्व. राजेन्द्र प्रसाद मिश्र भाजपा के कर्मठ, जुझारू व कुशल संगठन शिल्पी थे। उनका जीवन हम भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनके महामंत्री काल में हमें लालगंज विधानसभा में जीत प्राप्त हुई थी। इस मौके पर पूर्वांचल विकास बोर्ड नरेन्द्र सिंह, देवेन्द्र सिंह, विनोद राय, प्रेमप्रकाश राय, श्री कृष्णपाल, घनश्याम सिंह पटेल, जिलाध्यक्ष लालगंज ऋषिकांत राय, सचिदानंद सिंह, प्रेम नारायण पाण्डेय, डा. अशोक सिंह, शैलेंद्र अग्रवाल, सुरेंद्र सिंह, बाबूराम चौहान, आशुतोष पाठक, श्याम नारायण सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें