फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ में राजभर समाज ने किया सड़क जाम, पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप

विज्ञापन
पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप लगा कर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते जहानागंज के मुस्तफाबाद सीही के ग्र? - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। मुस्फाबाद सीही की महिलाओं के साथ पुलिस द्वारा मारपीट की घटना के विरोध में शनिवार को राजभर समाज के लोगों जिलाधिकारी कार्यालय के सामने सड़क जाम किया। इसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। दोषी पुलिस कर्मियों को निलंबित किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

विश्व राजभर/भर फाउंडेशन के राष्ट्रीय महासचिव हरीश राजभर के नेतृत्व में राजभर समाज के लोगों ने ज्ञापन दिया है। ज्ञापन में बताया कि विगत दिनों मुस्तफाबाद गांव निवासी महिला अपनी आबादी की जमीन में दीवार का निर्माण करवा रही थी। आरोप है कि पट्टीदारों ने पहले मां, बेटी को पीटा और पुलिस को सूचना देकर उन्हें बुलवाकर पिटवाया। महिला और उसकी पुत्री नीतू राजभर, रिंकी राजभर और पड़ोस की सिंधू राजभर जो पुलिस से बचाने गई थी पुलिस ने मार पीटकर घायल कर दिया। फाउंडेशन के सदस्यों ने चेतावनी दी कि पीड़िता को न्याय नहीं मिला तो राजभर समाज सड़क पर उतरने के लिए बाध्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें