फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: महिला अपराधों से बचाव और आत्मरक्षा के लिए किया जागरूक

विज्ञापन
छात्राओं को जागरुक करती महिला पुलिस। स्रोत-पुलिस
विज्ञापन
महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा को लेकर फूलपुर पुलिस की ओर से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को महिला पुलिस टीम ने कैफी आजमी रोड से स्कूल जा रही छात्राओं को महिला एवं बालिकाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों के प्रति जागरूक किया। इस दौरान छात्राओं को आत्मरक्षा के तरीके भी बताए गए और उनका अभ्यास कराया गया।
विज्ञापन

महिला पुलिसकर्मियों ने छात्राओं को अच्छे और बुरे स्पर्श के बीच अंतर समझाते हुए कहा कि किसी भी व्यक्ति के व्यवहार से असहज महसूस होने पर चुप न रहें। ऐसी स्थिति में तत्काल अपने अभिभावक, शिक्षक या पुलिस को इसकी जानकारी दें।
यह भी बताया कि राह चलते या स्कूल आते-जाते समय किसी तरह की छेड़खानी, पीछा करने या अन्य परेशानी का सामना होने पर घबराने के बजाय तत्काल सहायता लेनी चाहिए।
विज्ञापन

महिला कांस्टेबल शिल्पी सिंह ने कहा कि पुलिस महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए हमेशा उनके साथ है। उन्होंने छात्राओं से कहा कि किसी भी अपराध या आपात स्थिति को छिपाने के बजाय इसकी सूचना पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
उन्होंने बताया कि महिला अपराध से संबंधित शिकायत थाने की महिला हेल्प डेस्क, महिला थाना, महिला हेल्पलाइन नंबर 1091 अथवा डायल 112 पर की जा सकती है।
सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल आवश्यक कार्रवाई करेगी। महिला पुलिस टीम ने छात्राओं को आत्मविश्वास के साथ परिस्थितियों का सामना करने, आसपास के लोगों के प्रति सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें