फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से मक्का, अरहर व हरी सब्जियों की खेती को नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
निजामाबाद। जिले में इस साल की अतिवृष्टि ने मक्का, अरहर व हरी सब्जियों की खेती को काफी हद तक नुकसान पहुंचाया है। मक्का व अरहर की खेती समय से शुरू नहीं हो पाई। बुवाई के बाद जो बचे भी उसे अब बारिश नुकसान पहुंचा रही है। उधर फसल को लेकर किसान के माथे पर चिंता की लकीरें पड़ गई हैं।
विज्ञापन

निजामाबाद तहसील क्षेत्र के असनी, मोहनाठ, बरकोला, घूरीपुर, तिगीपुर, नदौली, टेकमलपुर व जमालपुर आदि गांव में केवल धान की फसल को छोड़कर सभी फसलें चौपट हो रही है। इसका मुख्य कारण लगातार हो रही बारिश है। किसानों का कहना है कि जब बुवाई का समय था तब भी लगातार बारिश हो रही थी। उसी दौरान किसी तरह बुवाई की गई। लगातार हो रही बारिश से किसानों की काफी फसल नुकसान हो चुका है। हरी सब्जियों की खेती की बात करें तो लत्तड़ वाली सभी हरी सब्जियों को इस बार के पानी ने नुकसान पहुंचाया है। कई जगहों पर हरी सब्जियों की खेती बर्बाद होने की खबर है। जल्द ही स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो हरी सब्जियों के दाम आसमान पर होंगे। आलू, प्याज पहले से ही लोगों को महंगाई के आंसू रुला रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें