फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश ने गर्मी और उमस से पहुंचाई राहत लेकिन सड़कों के गड्ढों ने बढ़ाई परेशानी

विज्ञापन
लगातार बारिश होने से तमसा का जलस्तर बड़ा। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। सप्ताह भर के बाद रविवार को झमाझम बारिश हुई। सुबह से शुरू हुई बारिश ने गर्मी और उमस से लोगों को राहत दी। वहीं किसानों के चेहरे भी खिल उठे। इस बारिश ने किसानों की फसलों को संजीवनी दी।
विज्ञापन

लगभग एक सप्ताह से अधिक समय से बारिश न होने से किसान परेशान थे। वहीं आम जनमानस का गर्मी और उमस से काफी बुरा हाल था। लेकिन रविवार की सुबह से शुरू हुई बारिश ने आम जनमानस को गर्मी और उमस से राहत पहुंचाई। लाक डाउन और छुट्टी का दिन होने के कारण लोग घरों में दुबके रहे। रविवार की सुबह से शुरू हुई इस बारिश ने किसानों को भी काफी राहत पहुंचाई। बहुत से किसानों के खेत काफी ऊंचाई पर हैं उन खेतों अब पानी की जरूरत महसूस होने लगी थी। बारिश होने से किसानों ने राहत की सांस ली है। वहीं इस बारिश ने नगर क्षेत्र में नगरपालिका के दावों की भी पोल खोल दी। नगर क्षेत्र में जगह-जगह हुए जलजमाव ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। लोग गंदे पानी के बीच से होकर गुजरने को विवश हुए। नगर क्षेत्र में सड़कों पर बने गड्ढों में पानी भरने से लोगों की मुसीबत और बढ़ गई है। इसमें जमा पानी पैदल राहगीरों के लिए मुसीबत बन गया है।

शहर में बारिश के बाद तकिया क्षेत्र के सड़क में बड़े-बड़े गढ्ढो में पानी भरने से राहगीर परेशान।- फोटो : AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें