फूलपुर तहसील क्षेत्र में अवैध रुप से संचालित हो रहे सोनोग्राफी सेंटरों की जांच को एसडीएम के नेतृत्व में टीम ने बृहस्पतिवार को छापेमारी की कार्रवाई किया। इसकी जानकारी होते ही सोनोग्राफी सेंटर संचालकों में हड़कंप मच गया। कई सोनोग्राफी सेंटर संचालक शटर गिरा कर फरार तक हो गए।
डीएम के निर्देश पर एसडीएम ज्ञानचंद गुप्ता व डिप्टी सीएमओ अब्दुल अजीज की संयुक्त टीम ने सोनोग्राफी सेंटरों पर पहुंच कर जांच की कवायद शुरू किया। ज्यादातर केंद्रों पर कमियां पाई गई। जहां कमियां मिली वहां के संचालक को नोटिस जारी किया गया। वही जांच की आंच सेबचने को लेकर कई सोनोग्राफी सेंटर संचालक शटर गिरा कर फरार भी हो गए। एसडीएम ने बताया कि कई सेंटर मानक पूरा किए बगैर ही संचालित हो रहे थे। जिन्हें बंद करने का आदेश दिया गया है। वहीं कई सेंटरों पर बिना रेडियोलॉजिस्ट के ही सोनोग्राफी होती पाई गई। टीम की छापेमारी से फूलपुर कस्बा समेत आसपास के बाजारों में हड़कंप मचा रहा।