फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: श्वेत सागर डेयरी पर छापा, 5 क्विंटल खराब पनीर कराया नष्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। सेहदा स्थित श्वेत सागर डेयरी पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के आयुक्त के निर्देश पर टीम ने सोमवार को छापा मारा।
विज्ञापन

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी दीपक कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में बलिया के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ओम प्रकाश यादव और अखिलेश कुमार मौर्या की टीम ने कार्रवाई की।
छापेमारी के दौरान डेयरी में पनीर का निर्माण और भंडारण होता पाया गया। संदेह के आधार पर टीम ने पनीर के दो नमूने, दो अपमिश्रक और एक स्किम्ड मिल्क पाउडर का नमूना लेकर राजकीय प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा। मौके पर पांच क्विंटल खराब पनीर, जिसका अनुमानित मूल्य 1,10,000 रुपये था, को टीम ने नष्ट कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी दीपक कुमार श्रीवास्तव ने डेयरी संचालक को साफ-सफाई और खाद्य पदार्थों के रखरखाव में सुधार करने की चेतावनी दी। उन्होंने बताया कि टीम द्वारा छह मई तक नियमित नमूना जुटाने का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें