फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने राहुल गांधी से देश से माफी मांगने की मांग की

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट रिक्शा स्टैंड पर राहुल गांधी के विरोध में भाजपा के धरने को संबोधित करते पार्टी के पूर? - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। राफेल प्रकरण में सुप्रीम कोर्ट द्वारा मोदी सरकार को क्लीन चिट मिलने पर राहुल गांधी के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को रिक्शा स्टैँड पर धरना दिया। धरने में कांग्रेस और राहुल गांधी को देश से माफी मांगने की मांग भाजपाजनों ने किया। किया।
विज्ञापन


भाजपा जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह ने कहा कि कांग्रेस और राहुल गांधी को पीएम नरेंद्र मोदी पर लगाए बेबुनियाद एवं शर्मनाक आरोप पर देश से माफी मांगनी चाहिए। सुप्रीम कोर्ट ने विमान खरीद की प्रक्रिया को सही ठहराया है। राफेल इस समय में देश की बड़ी जरुरत है। इस फैसले से कांग्रेस पार्टी व उनके नेता राहुल गांधी सवालों के घेरे में खड़ी है।

मात्र वोटो की राजनीति के लिए चुनाव में राफेल का मुद्दा उठाया गया और जनता को धोखा देने का काम किया है। धरने को क्षेत्रीय महामंत्री सहजानंद राय, प्रेमप्रकाश राय, घनश्याम पटेल, सच्चिदानंद सिंह, दिवाकर सिंह, दुर्गविजय यादव, अरविंद जायसवाल आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन


इस अवसर पर जगत नरायन गोंड, हरिबंश्र मिश्रा, ज्ञानेंद्र सिंह, अजय सिंह, डा. श्याम नरायन सिंह, ब्रजेश यादव, पवन सिंह, रविशंकर तिवारी, संजय यादव, विवेक सिंह, रविभूषण विश्वकर्मा, विनय प्रकाश गुप्त, राजीव शुक्ला आदि उपस्थित रहे। संचालन पंकज कौशिक ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें