फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: परीक्षा केंद्रों पर डबल लॉक में रखे जाएंगे प्रश्नपत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन माहौल में संपन्न कराने के लिए सुरक्षा निगरानी के सख्त इंतजाम रहेंगे। इसके चलते ही उत्तर पुस्तिका, प्रश्नपत्र और गोपनीय सामग्री को परीक्षा केंद्रों पर बने डबल लॉक में रखा जाएगा। इसके लिए विभाग ने सभी परीक्षा केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

इस वर्ष नई व्यवस्था के तहत परीक्षा केंद्रों पर उत्तर पुस्तिका, प्रश्नपत्र और गोपनीय सामग्री परीक्षा केंद्रों पर डबल लॉक में रखे जाएंगे। गोपनीयता के लिए एक चाबी केंद्र व्यवस्थापक के पास और दूसरी चाबी परीक्षा केंद्र पर नियुक्त शिक्षक के पास रहेगी। जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर डबल लॉक की आलमारी रखी जाएगी। इसके साथ की सीसीटीवी कैमरे की 24 घंटे निगरानी रहेगी।
परिषद की ओर जारी निर्देश के क्रम में यह व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। केंद्र बने प्रत्येक विद्यालयों के केंद्र व्यवस्थापकों को व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें