फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोल्डेन सूरज के घर तक पीडब्ल्यूडी बनाएगी सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। उप्र शासन द्वारा खेल निदेशालय उप्र के तत्वावधान में प्रदेश के अंतराष्ट्रीय, राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों के घर तक मेजर ध्यान चंद योजना के तहत सड़क बनाने का निर्णय लिया है। इसके लिए सरकार की ओर से खेल संघों से 2017 से लेकर अब तक स्वर्ण पदक जीतने वालों की सूची मांगी है। जनपद में सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ही एक मात्र ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्हें निर्धारित समय के बीच स्वर्ण पदक मिला है।
विज्ञापन

सूरज प्रकाश श्रीवास्तव पुत्र सतीश चंद श्रीवास्तव एडवोकेट तहबरपुर विकास खंड के बीबीपुर कदीम गांव के निवासी हैं। सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने राजनीति के साथ ही खेल के मैदान में भी अपनी सफलता के झंडे गाड़े हैं। वर्तमान में वह भाजपा लालगंज इकाई के जिला महामंत्री हैं। राजनीति के साथ ही वह अपने खेल के लिए समय निकालते हैं। उन्होंने राष्ट्रीय पेंचक सिलाट फेडरेशन कप-2020 में प्रतिभाग किया। सूरज ने हैवीवेट में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए पंजाब, जम्मू कश्मीर व बिहार के खिलाड़ियों को परास्त कर स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश को गौरवान्वित किया था। सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि अगर सरकार ने यह निर्णय लिया है तो यह हमारे लिए ही नहीं बल्कि सभी खिलाड़ियों के लिए गौरव की बात है।
सूरज की अन्य उपलब्धियां
आजमगढ़। इससे पूर्व सूरज द्वारा सितंबर व अक्टूबर 2019 में आयोजित मलेशिया ओपन इंटरनेशनल चैंपियनशिप 2019 व थाईलैंड में आयोजित विश्व बीच पेंचक सिलाट चैंपियनशिप -2019 में देश का प्रतिनिधित्व करते हुए कांस्य पदक जीता था। अंतर विश्वविद्यालयीय चैंपियनशिप 2019 में भी उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय की तरफ से खेलते हुए एक रजत व एक कांस्य पदक जीतकर जनपद का मान बढ़ाया है। अभी हाल में ही उनका चयन चीन में आयोजित एशियन पेंचक सिलाट चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में भी हुआ था। जो कि कोविड-19 की वजह से स्थगित हो गयी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें