फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन के धक्के से पीडब्लूडी कर्मचारी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के बेलईसा सब्जीमंडी के सामने बुधवार की शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आकर पीडब्लूडी का चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी गंभीररुप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान देर शाम उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बिहार प्रांत के बक्सर जिला निवासी अशोक प्रताप (50) स्व. शिवतार पीडब्लूडी में बतौर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी कार्यरत था। वह पीडब्लूडी कालोनी स्थित सरकारी आवास में परिवार के साथ रहता था। बुधवार की शाम वह सब्जी लेने के लिए बेलईसा मंडी गया था। सब्जी लेने के बाद वह वापस घर लौट रहा था और सड़क पार करने के दौरान अज्ञात चार पहिया वाहन ने उसे धक्का मार दिया। इस हादसे में वह गंभीररुप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान देर शाम उसकी मौत हो गई। मृतक छह पुत्र व तीन पुत्रियों का पिता था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें