फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: दुर्गा पूजा पंडाल के पास चिकन की दुकान खोलने पर विरोध, माहौल गरमाया

विज्ञापन
विज्ञापन
फूलपुर तहसील के माहुल नगर पंचायत में बैजनाथ पोखरे के पास दुर्गा पूजा पंडाल के नजदीक चिकन की दुकान खुलने की सूचना पर विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई।
विज्ञापन

दुकान का विरोध करने पर दोनों पक्षों के लोग मौके पर जुट गए, जिससे कुछ देर के लिए माहौल गरमा गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जानकारी ली और नियमानुसार कार्रवाई करने की बात कही।
भाजपा पिछड़ा मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सुजीत जायसवाल ‘आशु’ को दुर्गा पूजा पंडाल के पास चिकन की दुकान खुलने की जानकारी मिली। इस पर वह मौके पर पहुंचे और दुकान खोलने पर आपत्ति जताई। उनके अनुसार, विरोध के दौरान दूसरे पक्ष के लोग भी एकत्र हो गए।
विज्ञापन

इससे तनाव की स्थिति बनने लगी। उन्होंने तत्काल फोन कर पुलिस को सूचना दी। सुजीत जायसवाल का दावा है कि पुलिस के पहुंचने पर दुकानदार समेत मौके पर मौजूद लोग वहां से चले गए। सुजीत जायसवाल ‘आशु’ ने कहा कि नवरात्र के दौरान नगर में मीट, मुर्गा और मछली की दुकानें लगाने पर रोक है।
विज्ञापन

उन्होंने प्रशासन से मामले में तत्काल कार्रवाई की मांग की। अहरौला थानाध्यक्ष रामकिशोर शर्मा ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। सभी लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें