फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिंग बांध के निर्माण के लिए ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

Fri, 13 May 2016 11:35 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
बांध - फोटो : PTI
विज्ञापन
रिंग बांध के निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने महुला बंधे के पास गढ़वल मार्ग पर शुक्रवार की सुबह नौ बजे चक्काजाम कर दिया। इस दौरान अपनी मांगों को लेकर ग्रामीणों ने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों सहित अधिकारियों के विरोध में जमकर नारेबाजी की। बाद में सिंचाई विभाग के एसडीओ से मिले आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने दस बजे जाम समाप्त कर दिया।
विज्ञापन

 जाम कर रहे ग्रामीणों का कहना था कि जब भी बाढ़ आती है तो पहले बरामदपुर ही प्रभावित होता है। नदी से सटा और बंधे से नीचे होने के कारण यह गांव चारों तरफ से पानी से घिर जाता है। रिंग बांध की मांग काफी दिनों से चली आ रही है। ग्रामीणों ने बताया कि वर्ष 2014 में अजमतगढ़ बीडीओ ने मनरेगा से रिंग बांध बनवाने का आश्वासन दिया था लेकिन आज तक कुुछ नहीं हुआ। उधर, मौके पर पहुंचे गांव के प्रधान दिनेश पटेल ने सिंचाई विभाग के एसडीओ से ग्रामीणों की मोबाइल से बात कराई। एसडीओ ने कहा कि बंध निर्माण का प्रस्ताव बनाकर समीक्षा अधिकारी को भेजा जाएगा। एसडीओ के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जाम समाप्त कर दिया। जाम करने वालों में श्रीनिवास पटेल, अनिरुद्ध पटेल, निरगुन, रमेश, कमलेश, कतवारु, शिवसरन, नवरतन, प्रभुनाथ, शिवनाथ, गुलाब, गौरी, कविता, शारदा, चिंता, इमरती,  सुराजी, मीरा, लीलावती, नीलम आदि शामिल थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें