फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में प्रदर्शन

विज्ञापन
22 बांग्लादेश में ​​हिंसा के विरोध में फूलपुर में जुलूस निकालते हिंदू संगठन। संवाद
विज्ञापन
आजमगढ़। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों के विरोध में बुधवार को जिले के विभिन्न स्थानों पर हिंदू संगठनों की ओर से विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान बांग्लादेश के सरकार के प्रमुख का पुतला फूंका गया। फूलपुर : विहिप, बजरंग दल और अन्य संगठनों के कार्यकर्ताओं ने तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

कार्यकर्ता तहसील परिसर से पुतला लेकर मुख्य मार्ग होते हुए सीओ-एसडीएम आवास रोड पहुंचे, जहां नारेबाजी के बीच पुतला दहन किया। प्रतिज्ञा पांडेय व राजेश पांडेय ने कहा कि बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन के बाद हिंदुओं के मंदिरों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों, महिलाओं और संपत्तियों को लगातार निशाना बनाया जा रहा है। आरोप लगाया कि एक सामान्य हिंदू श्रमिक दीपू दास पर ईशनिंदा का झूठा आरोप लगाया गया, लेकिन बांग्लादेश सरकार मौन है।
वहां अल्पसंख्यकों के मानवीय अधिकारों का खुला हनन हो रहा है। उन्होंने भारत सरकार से मांग की कि वह बांग्लादेश सरकार पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए दबाव बनाए। प्रदर्शन में संजय कुमार, सुधीर रावत, संतोष कुमार, मनोज, धर्मेंद्र, स्वामीनाथ, सूरज सेठ, शिव यादव आदि शामिल रहे। देवगांव : बांग्लादेश में दीप दास की कथित निर्मम हत्या और हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों के विरोध में विहिप के जिलाध्यक्ष लालगंज जयशंकर सिंह के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। साथ ही जिहादी आतंकवाद के विरोध में जुलूस निकाला।
विज्ञापन

जुलूस सिनेमा हॉल से लालगंज बाजार होते हुए तहसील परिसर पहुंचा, जहां आतंकवाद व बांग्लादेश सरकार के विरोध में नारेबाजी करते हुए पुतला फूंका गया। इस अवसर पर अशोक, अजय, काली बलवंत सिंह सहित लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें