18 सुखदेव पहलवान स्पोर्टस स्टेडियम की फोटो। श्रोत-लाइब्रेरी
- फोटो : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ में राज्य प्रगति डैशबोर्ड पर मेगा परियोजनाओं की समीक्षा के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए। (डीआईपीआरओ)
आजमगढ़। शहर के सुखदेव पहलवान स्टेडियम में खिलाड़ियों की सुविधा बढ़ाने के लिए काम किया जा रहा है। स्टेडियम परिसर में मल्टी परपज हॉल के निर्माण के लिए क्रीड़ाधिकारी ने 3.36 करोड़ का प्रस्ताव अल्पसंख्यक विभाग को भेजा है। इसमें शौचालय, चेंज रूम, स्टोर रूम, कार्यालय, इंट्रेंस लॉबी, बरामदा आदि का निर्माण कराया जाएगा।
सुखदेव पहलवान स्टेडियम जिले का प्रमुख खेल स्थल है। यहां क्रिकेट, फुटबॉल, वॉलीबॉल, कबड्डी सहित विभिन्न खेलों की जनपदीय, मंडलीय और राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं होती रहती हैं। यहां सुविधाओं की कमी है। दो माह पूर्व प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम (पीएमजेवीके) के तहत अल्पसंख्यक विभाग की तरफ से विभिन्न विभागों को पत्र भेजकर परियोजनाओं का प्रस्ताव मांगा गया था। इसके बाद क्रीड़ाधिकारी ने स्टेडियम परिसर में मल्टी परपज हॉल के निर्माण का प्रस्ताव तैयार किया है। इसकी अनुमानित लागत 336.03 लाख रुपये है। प्रस्ताव अल्पसंख्यक कल्याण विभाग को भेज दिया है। अब 13 नवंबर को जिला स्तरीय समिति (डीएलसी) की बैठक में इस पर मुहर लगने के बाद प्रस्ताव को अल्पसंख्यक निदेशालय लखनऊ भेजा जाएगा। फिर वहां से केंद्र सरकार को जाएगा। स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण शुरू होगा। मल्टी परपज हॉल का निर्माण हो जाने के बाद जिले के साथ बाहरी खिलाड़ियों को भी बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। प्रतियोगिताओं के दौरान आयोजकों को भी सुविधा मिलेगी।
शहर के सुखदेव पहलवान स्टेडियम में खिलाड़ियों के लिए मल्टी परपज हाल के निर्माण के लिए क्रीड़ाधिकारी की तरफ से 3.36 करोड़ का प्रस्ताव आया है। डीएलसी की बैठक में चर्चा के बाद इसे अल्पसंख्यक निदेशालय लखनऊ भेजा जाएगा। फिर वहां से प्रस्ताव केंद्र सरकार को जाएगा। - वर्षा अग्रवाल, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी