फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: सीट के लिए छह घंटे पहले ही ट्रेन में बैठ जाते हैं यात्री

विज्ञापन
13 रेलवे स्टेशन आजमगढ़ पर रे​स्टिंग एरिया में खड़ी कैफियात एक्सप्रेस में बैठे यात्री। संवाद - फोटो : kishtwar news
विज्ञापन
आजमगढ़। जिला मुख्यालय से चलकर दिल्ली को जाने वाली कैफियात एक्सप्रेस ट्रेन की जनरल बोगी हर समय यात्रियों से भरी रहती है। साढ़े 10 बजे ट्रेन आजमगढ़ आ जाती है। उससे पहले खुरासन रोड से ही लोग दिल्ली जाने के लिए जनरल बोगी में बैठने लगते हैं। शाम साढ़े चार बजे जाने के समय छह घंटे से अधिक समय तक लोग इसकी जनरल बाेगी में बैठकर ट्रेन के चलने का इंतजार करते हैं। स्टेशन पर पहले से भी लोग इसका इंतजार करते हैं। वे ट्रेन के आते ही बैठ जाते हैं और पूरी बोगी फुल हो जाती है।
विज्ञापन

बुधवार को दिन में लगभग एक बजे जब स्टेशन पर इसकी पड़ताल की गई तो कैफियात एक्सप्रेस प्लेटफाॅर्म नंबर तीन पर खड़ी थी। कोई ट्रेन में चढ़ रहा था तो कोई ट्रेन से उतर रहा था। कुछ लोग बैठने के लिए फुट ओवरब्रिज के बजाए सीधे रेलवे लाइन पार कर प्लेटफाॅर्म पर पहुंच कर सीधे ट्रेन में सवार हो रहे थे। जब उनसे बात की गई तो कोई 11 बजे तो कोई 12 बजे से बोगी में बैठा था। किसी को दिल्ली तो किसी को गाजियाबाद जाना था। कुछ लोग ऐसे भी थे जिन्हें स्लीपर का टिकट नहीं मिला था। फर्स्ट एसी का टिकट उनके बजट से ज्यादा था, इसलिए मजबूरी में जनरल बोगी में सफर करने के लिए वह आए थे। बड़ों के साथ ही बच्चे भी ट्रेन में मौजूद थे।
- हमको दिल्ली जाना है। हम 11 बजे से ही बोगी में बैठे हैं। अगर शाम को आते तो सीट नहीं मिलती। इसलिए सुबह ही हम आ गए। जैसे ही ट्रेन आई हम उसमें बैठ गए। किसी ने भी मना नहीं किया। - सुरेंद्र गुप्ता, बिलरियागंज।
विज्ञापन

- दिल्ली जाना है। हम फिरोजाबाद के रहने वाले हैं। आजमगढ़ में ननिहाल आए थे, कई दिन से स्लीपर टिकट के लिए प्रयासरत थे। नहीं मिला तो जनरल में जाने का निर्णय लिया। 11 बजे से बैठे हैं। - अरविंद कुमार, फिरोजाबाद।
- जब हम स्टेशन पर आए तो ट्रेन लगी थी। हम लगभग 12 बजे आए और ट्रेन में बैठ गए। दिल्ली जाना है। न तो आते समय और ना ही ट्रेन में बैठते समय किसी रोका। - रचना तिवारी, माधवपुर।
- हमको गाजियाबाद जाना है। कई दिन से टिकट के लिए प्रयास कर रहे थे नहीं मिला तो जनरल से ही जाने का निर्णय लिया। सुबह 11 बजे इसमें बैठ गए। फर्स्ट एसी का टिकट मिल रहा है लेकिन महंगा है। - ममता, निबियहवा।
आजमगढ़ से नहीं बल्कि खुरासन रोड से ही लोग जनरल बोगी में सीट बुक करने के लिए चढ़ने लगते हैं। जो नियम विरुद्ध है। इस संबंध में हमने आरपीएफ को बताया था लेकिन वह लोग मानवता के कारण कुछ नहीं कहते। - निकेश कुमार, स्टेशन मास्टर, आजमगढ़ रेलवे स्टेशन।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें