फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शासन को भेजा गया नपा आजमगढ़ के विस्तार का प्रस्ताव

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। नगर पालिका के विस्तार को लेकर अमर उजाला द्वारा शुरू किया गया प्रयास आखिरकार पूरी तरह से रंग ला ही दिया। शनिवार को एसडीएम सदर व ईओ नगर पालिका परिषद की संस्तुति पर तैयार हुए विस्तार प्रस्ताव को शासन को स्वीकृति के लिए प्रेषित कर दिया गया। नपा के इस विस्तार प्रस्ताव में शहर से सटे 24 ग्रामों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद आजमगढ़ काफी पहले गठित हुआ है। पहले इसे इसे म्यूनिस्पिलिटी के नाम से जाना जाता था। नपा के पिछले विस्तार की बात की जाये तो वह 1985 में हुआ है। तब से नगर की आबादी काफी बढ़ गई है। लेकिन नपा को शासन से मिलने वाले संसाधन व बजट में कोई बढ़ोत्तरी नहीं हुई। इसके पीछे कारण नपा क्षेत्र का विस्तार न होना है। डेढ़ साल पूर्व शासन ने नपा के विस्तार के लिए नपा प्रशासन से प्रस्ताव मांगा लेकिन नपा प्रशासन हीलाहवाली में ही जुटा रहा। अमर उजाला ने इसे अभियान बनाया और संभावित सूची में शामिल ग्रामों में पहुंच कर ग्रामीणों की राय लेकर प्रकाशित करना शुरू किया। जिसका परिणाम हुआ कि नपा प्रशासन भी जाग गया और आनन-फानन में प्रस्ताव तैयार कर जिलाधिकारी को प्रेषित कर दिया। डीएम ने नपा से मिले विस्तार प्रस्ताव को शनिवार को प्रमुख सचिव नगर विकास विभाग को प्रेषित कर दिया है। शासन को प्रेषित प्रस्ताव में 24 ग्रामों को नगर पालिका में शामिल किये जाने का प्रस्ताव भेजा गया है।
प्रस्तावित सूची में शामिल है ये गांव
आजमगढ़। नगर पालिका द्वारा तैयार विस्तार प्रस्ताव में शामिल ग्रामों में शहर से सटे 24 गांव शामिल है। इसमें पटखौली, खैरातपुर, जमीन सिधारी, सिधारी, डुगडुगवा, जमालपुर, नरौली, सलेमपुर, लछिरामपुर, विमती, अहिबरनपुर, बलरामपुर, हाफिजपुर, परानापुर, घोरठ, चकगोरया, कोलबाजबहादुर, कोलपांडेय, कोडर अजमतपुर, करतालपुर, देवपार, बिजौरा, हीरापट्टी व सरायमंदराज शामिल है। शासन से प्रस्ताव को स्वीकृति मिलते ही यह सभी गांव नगर पालिका में शामिल हो जाएंगे।
विज्ञापन

संभावित सूची में शामिल थे ये गांव
आजमगढ़। नगर पालिका की विस्तार सूची में जिन ग्रामों के संपूर्ण हिस्से को शामिल किया गया है। उनमें खैरातपुर, जमीन सिधारी, सिधारी, नरौली, रामपुर, मुसेपुर, पल्हनी, परानापुर, चकगोरया, कोल बाजबहादुर, कोल पांडेय, कोडर अजमतपुर, सराय मंदराज, करतालपुर, देवपार, बिजौरा, हीरापट्टी, सलेमपुर, लक्षिरामपुर, अहिबरनपुर, बलरामपुर, पठखौली, तिवारीपुर, चकदमन, जगदीशपुर, अईनिया, शेखपुरा, हथिया, बैठौली, गोपालपुर, धनकपुर, जयरामपुर, कटघर शामिल है। इसके अलावा आंशिकरुप से शामिल किये गये ग्रामों में कोटवा फार्म, हुसैनगंज, नीबी, जाफरपुर, घोरठ, विमती, हाफिजपुर, डुगडुगवा, मुंडा, जमालपुर व सम्मोपुर शामिल है। इनके अलावा बैठौली बाईपास से 200 मीटर पूरब तक, आजमगढ़ मऊ रोड से दक्षिण रेलवे लाइन तक, आजमगढ़ से वाराणसी रोड पर कोटवा फार्म से सड़क के पश्चिम 300 मीटर तक व आजमगढ़ वाराणसी मार्ग पर कोटवा फार्म से सड़क के पुरब 300 मीटर तक का क्षेत्र शामिल किया गया है।
सीमा विस्तार से बढ़ जायेगी नपा की आय
आजमगढ़। नगर पालिका परिषद के सीमा विस्तार से आय में बढ़ोत्तरी होगी। गृहकर, जलकर आदि के माध्यम से नपा के आय में लगभग 30 प्रतिशत के बढ़ोतरी की उम्मीद जतायी गई है। वहीं जहां तक नपा के व्यय की बात है तो उसमें मात्र 15 प्रतिशत की ही बढ़ोतरी होगी।
अब 1.47 लाख हो जायेगी जनसंख्या
आजमगढ़। 2011 की जनगणना के अनुसार नगर पालिका परिषद आजमगढ़ की जनसंख्या 1.10 लाख है। नये 24 ग्रामों को नपा में शामिल किये जाने के बाद नपा की जनसंख्या 2011 की जनसंख्या के अनुसार 1.47 लाख हो जायेगी। प्रस्तावित 24 ग्रामों की आबादी 37300 है। जो जल्द ही नगर पालिका की आबादी में शामिल हो जायेगी।
प्रस्तावित ग्रामों को मिलेगी शहरी सुविधाएं
आजमगढ़। शासन से प्रस्ताव पारित होने पर नये शामिल हो रहे ग्रामों में नपा द्वारा सड़क, यातायात, पानी, नाली आदि की मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करायी जाने लगेगी। इसके साथ ही शहर की भांति अन्य सुविधांए भी इन ग्रामों के लोगों को भी मिलने लगेगी जो सिर्फ कहने को ग्रामीण है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें