फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: 7.33 करोड़ ऋण जमा न करने वाले 212 किसानों की संपत्ति होगी कुर्की

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। सहकारी समितियों के माध्यम से ऋण लेकर चुकता न करने वाले 212 किसानों को सहकारिता विभाग ने चिह्नित किया है। 7.31 करोड़ बकाया पर इनके विरुद्ध कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा लगभग दो हजार किसानों पर 15.31 करोड़ बकाया है। इनसे पांच प्रतिशत संग्रह शुल्क के साथ वसूली की होगी।
विज्ञापन

किसानों को खेती बारी करने में किसी प्रकार की आर्थिक समस्या न आए इसके लिए सहकारिता विभाग साधन सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों को जोत और फसल के अधार पर ऋण उपलब्ध कराता है। जिले में कुल 250 साधन सहकारी समितियां हैं। इनके माध्यम से किसानों ने उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक लिमिटेड (एलडीबी) और जिला सहकारी बैंक (डीसीबी) से 34 करोड़ पांच लाख रुपये का ऋण लिया था। कुछ किसानों ने अपना ऋण चुकता कर दिया जबकि कुछ नियमित ऋण जमा कर रहे हैं। 2200 किसान ऐसे हैं जो ऋण लेने के बाद जमा करना भूल गए। इन किसानों पर 22.64 करोड़ रुपये बकाया है। सहकारिता विभाग ने इन डिफाल्टर किसानों को चिह्नित किया है। इनसे पांच प्रतिशत संग्रह शुल्क के साथ वसूली की कार्रवाई शुरू कर दिया है। 2200 किसानों में से 212 किसान ऐसे हैं जिन पर 7.33 करोड़ रुपये बकाया है। इन्हें बार-बार सूचना और नोटिस भेजी गई लेकिन ऋण जमा नहीं किए। सहकारिता विभाग तहसील प्रशासन के सहयोग से इनके विरुद्ध कुर्की और संपत्ति नीलामी की कार्रवाई शुरू कर दी है। छह कर्जदारों की कुर्की हो चुकी है।
किसानों ने 34 करोड़ पांच लाख रुपये का ऋण लिया था। कुछ किसानों ने अपना नियमित ऋण जमा कर दिया। 2200 किसान ऋण जमा नहीं किए। इन पर 22.64 करोड़ रुपये बकाया है। इसमें 212 किसान ऐसे है जिनके खिलाफ तहसील से नीलामी और कुर्की की कार्रवाई शुरू कर दिया गया है। छह की कुर्की हो चुकी है। एक करोड़ का राजस्व वसूला गया है। सभी से पांच प्रतिशत संग्रह शुल्क के साथ वसूली होगी।- अजय कुमार, एआर सहकारिता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें