फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: विभाग को मिली दो पीओएस, अब जहां कटेगा चालान, वहीं जमा हो सकेगा जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। परिवहन विभाग के अधिकारी जहां आपका चालान काटेंगे, वहीं मौके पर जुर्माना राशि जमा करने की सुविधा मिलेगी। इसके लिए शासन की ओर से विभाग को दो पीओएस मशीन मिली है। मई तक चार से पांच पीओएस मशीन आने की उम्मीद जताई जा रही है। इसके लिए विभागीय अफसरों ने कवायद शुरू कर दी है। बार कोड से भी चालान की राशि जाम की जा सकेगी।
विज्ञापन

परिवहन विभाग के अधिकारी जिलेभर में रोजाना औसतन 50 वाहनों पर जुर्माना लगाने की कार्रवाई करते हैं। मौके पर जुर्माना राशि जमा नहीं होने की वजह से वाहनों को कब्जे में लेकर पार्किंग में खड़ा कराया जाता है। इससे वाहन स्वामियों को पार्किंग का शुल्क भी अलग से देना पड़ता है। इन लोगों को जुर्माना भुगतने के लिए आरटीओ कार्यालय आना पड़ता है। इससे उनका समय बर्बाद होता है। कई बार समय पर कार्यालय न पहुंचने की वजह से वाहन दो दिन तक भी बंद रह जाता है। छुट्टी में यह समयावधि और बढ़ जाती है, लेकिन अब इस समस्या से स्थाई रूप से निजात मिलेगी।
एआरटीओ प्रवर्तन अतुल कुमार यादव ने बताया कि दो पीओएस मशीनें जिले के लिए आवंटित हो गई हैं। इनको फिलहाल बैंक खाते से अटैच किया जा रहा है। अगले सप्ताह तक इसका काम पूरा हो जाएगा और मौके पर ही भुगतान की व्यवस्था भी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन


पीओएस मशीन से बनाए गए चालान पर वाहन चालक को डेबिट, क्रेडिट कार्ड से भी जुर्माना जमा कराने की सुविधा मिलेगी। आगे यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआइ) से भी कनेक्ट किया जाएगा। पीओएस मशीनों का परिवहन विभाग में बेहतर तरीके से इस्तेमाल हो, इसके लिए परीक्षण होगा। इसकी तैयारी शुरू कर दी है। - अतुल कुमार यादव, एआरटीओ प्रवर्तन आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें