फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यक्रम अधिकारी और ग्राम प्रधान को कारण बताओ नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। पवई विकास खंड की ग्राम पंचायत हमीरपुर में मनरेगा योजना के तहत पोखरे की खुदाई न कराने और खेल मैदान की परती भूमि में ट्रैक्टर से कार्य कराए जाने की पुष्टि खंड विकास विकास अधिकारी की जांच में हुई। इस पर सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला ने कार्यक्रम अधिकारी और ग्राम प्रधान को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी पवई द्वारा हमीरपुर ग्राम पंचायत में मनरेगा कार्यों का निरीक्षण किया गया। खेल मैदान की परती भूमि में ट्रेक्टर चलाए जाने का निशान मिला। जिस पर ग्राम प्रधान द्वारा बताया गया कि मिट्टी कड़ी होने के कारण अपने साधन से उन्होंने जुताई कराई ताकि मजदूरों को आसानी हो सके। वहीं गांव स्थित पोखरे की खुदाई का मस्टरोल तैयार होने के बाद खुदाई शुरू नहीं कराई गई। जिसमें ग्राम प्रधान द्वारा मिट्टी कड़ी होने का हवाला दिया गया। जांच रिपोर्ट आने के बाद सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला ने कार्यक्रम अधिकारी और ग्राम प्रधान हमीरपुर को इसके लिए दोषी मानते हुए एक सप्ताह में स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।
वहीं जहानागंज। ब्लाक कार्यालय के सभागार में बुधवार को खंड विकास अधिकारी राजीव कुमार शर्मा की ओर से विभागीय बैठक बुलाई गई थी। बैठक में मनरेगा से संबंधित कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक के बारे में खंड विकास अधिकारी राजीव कुमार शर्मा सभी को पत्र जारी किया था। इसके बावजूद भी ब्लॉक के चार ग्राम पंचायत अधिकारी अनुपस्थित पाए गए। इसमें रामाशीष सिंह, अभिनव, संतोष सिंह, वीरेंद्र सिंह शामिल हैं। चारों ग्राम पंचायत अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगते हुए उन्हें अनुपस्थित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें