फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

Fri, 24 Apr 2015 11:42 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
जहानागंज थाने की पुलिस शुक्रवार की सुबह मुखबिर की सूचना पर क्षेत्र के गोधौरा पुलिया के पास मुठभेड़ के दौरान फरार चल रहे 12 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। यह जानकारी पुलिस लाइन में पत्रकार वार्ता के दौरान एएसपी नगर विनोद कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि वर्ष 2000 से अपराध की दुनिया में कदम रखने वाले इस बदमाश का नाम 2006 में इनामी बदमाशों की सूची में शामिल हुआ। तभी से यह फरार चल रहा था।
विज्ञापन


गिरफ्तार बदमाश मोहित यादव पुत्र गुदरी जहानागंज थाना क्षेत्र के बुंदा गांव का निवासी है। एएसपी नगर विनोद कुमार ने बताया कि थानाध्यक्ष जहानागंज रामनरेश यादव को शुक्रवार की सुबह मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि 12 हजार रुपये का फरार इनामी बदमाश मोहित यादव क्षेत्र में किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने आ रहा है। सूचना के बाद थानाध्यक्ष जहानागंज चौकी प्रभारी चक्रपानपुर अरविंद चौधरी, कांस्टेबल अंबिका यादव, सत्येंद्र सिंह, सुरेश यादव और विनोद यादव के साथ मोहित को पकड़ने के लिए गोधौरा पुलिया के पास जाल बिछाकर इंतजार करने लगा। सुबह करीब साढ़े नौ बजे मोहित आते हुए दिखा।
मुखबिर के जरिए पुलिस ने उसकी शिनाख्त कराने के बाद उसे दबोच लिया। थानाध्यक्ष जहानागंज रामनरेश यादव ने बताया कि 12 हजार रुपये मूल्य के इनामी बदमाश मोहित यादव पर जिले के विभिन्न थानों पर लूट, हत्या, हत्या का प्रयास आदि के कुल 10 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें