फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगगढ़: कंपोजिट विद्यालय के प्रधानाचार्य कर रहे थे बच्चों से अश्लील हरकत, अभिभावकों की शिकायत पर केस दर्ज

Mon, 02 Oct 2023 10:36 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

आजमगढञ जिले के एक कंपोजिट विद्यालय के प्रधानाचार्य को अभिभावकों ने रविवार को स्कूल पर बच्चों के साथ अश्लील हरकत करते पकड़ लिया। अभिभावकों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक कंपोजिट विद्यालय के प्रधानाचार्य को अभिभावकों ने रविवार को स्कूल पर बच्चों के साथ अश्लील हरकत करते पकड़ लिया। अभिभावकों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर लिया। आजमगढ़ जिले के सिधारी थाने पर दी गई तहरीर के अनुसार, अभिभावकों का आरोप है कि कंपोजिट विद्यालय कटघर पर तैनात प्रधानाध्यापक आफताब अहमद रविवार को बच्चों के साथ अश्लील हरकत कर रहा था। ऐसा वह पहले भी कर चुका है। ग्रामीणों ने उसे पकड़ा भी था। माफी मांग लिए जाने के कारण उस समय शिकायत नहीं की गई थी।

विज्ञापन


रविवार को शासन के निर्देश पर स्वच्छता अभियान के मद्देनजर विद्यालय खुला था। बच्चे स्कूल आए थे। वहां प्रधानाध्यापक बच्चों के साथ अश्लील हरकत कर रहा था। इसकी जानकारी होने पर गांव के लोग पहुंच गए। ग्रामीणों को देखते ही आरोपी प्रधानाध्यापक ग्रामीणों को धमकी देने लगा। इसके बाद ग्रामीण सिधारी थाने पर पहुंचे और प्रधानाध्यापक के खिलाफ नामजद तहरीर दी।

प्रधानाध्यापक की पत्नी बोली- मेरे पति को फंसाया जा रहा

पुलिस जांच-पड़ताल में जुट गई है। प्रकरण की जानकारी होने पर आरोपी प्रधानाध्यापक की पत्नी भी सिधारी थाने पर पहुंची। उसने कहा कि उसके पति को फंसाया जा रहा है।

Trending Videos
विज्ञापन

एएसपी सिटी शैलेंद्र लाल का कहना है कि सीओ सिटी की जांच में आरोप की पुष्टि के बाद सिधारी थाने में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर हिरासत में ले लिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें