राजकीय मेडिकल कॉलेज चक्रपानपुर के प्रधानाचार्य डॉ शिव प्रकाश ने बृहस्पतिवार को अस्पताल के विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया। इस दौरान उनको सब कुछ ठीक ठाक मिला।
प्रधानाचार्य ने ओपीडी का निरीक्षण करने के बाद वार्डों में भर्ती मरीजों का देखा। प्रधानाचार्य ने मरीज के इलाज की व्यवस्था को संतोषजनक पाया। इसके बाद प्रधानाचार्य ने बताया कि टीबी वार्ड में भर्ती एमडीआर मरीजों के इलाज व स्वास्थ्य व्यवस्था सुदृढ़ीकरण के लिए टीबी वार्ड और एमडीआर ट्यूबरक्लोसिस को अलग किया जाएगा। इससे कि मरीजों का इलाज और बेहतर तरीके से किया जा सके। इसके लिए प्रधानाचार्य ने अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डा बीके राव, डा अमित, डा पवन, डा विकास अग्रवाल, डा रुचिका त्रिपाठी के साथ बैठक भी किया। इससे एमडीआर ट्यूबरक्लोसिस के मरीजों का बेहतर इलाज हो पाएगा और संक्रमण फैलने से रोका जा सकेगा।