फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: अध्यापिका को कमरे में अकेले बुलाता था प्रधानाचार्य, न आने पर देता था धमकी, FIR

Fri, 08 Mar 2024 03:13 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

Azamgarh News: संविदा पर तैनात एक सहायक अध्यापिका ने प्रधानाचार्य के खिलाफ मुबारकपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। आरोप है कि प्रधानाचार्य उसके साथ आए दिन अश्लील हरकत करता था। इतना ही नहीं प्रधानाचार्य उन्हें कमरे में अकेले बुलाता था और न जाने पर नौकरी से निकालने की धमकी देता है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संविदा पर तैनात एक सहायक अध्यापिका ने प्रधानाचार्य के खिलाफ मुबारकपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। आरोप है कि प्रधानाचार्य उसके साथ आए दिन अश्लील हरकत करता था। इतना ही नहीं प्रधानाचार्य उन्हें कमरे में अकेले बुलाता था और न जाने पर नौकरी से निकालने की धमकी देता है।

विज्ञापन


मुबारकपुर थाना क्षेत्र में जनता संस्कृत उ.मा.वि. नुरपुर सराय हाजी है। इस विद्यालय में वर्ष 2023 में एक महिला शिक्षक की तैनात हुई। महिला शिक्षक ने मुबारकपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराया है। उनका आरोप है कि विदयालय के प्रधानाचार्य परमानंद पांडेय आए दिन उनके साथ श्लील हरकत करते हैं। उनके विरोध करने पर पंजीका पर हस्ताक्षर बनाने से मना कर दिया।

प्रधानाचार्य द्वारा उन्हें व्यक्तिगत आकर कमरे मे मिलने के लिए कहा जाता और न आने पर नौकरी से निकाल देने की धमकी दी। इतना ही नहीं धमकी दी कि किसी से कहोगी तो जान से चली जाओगी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर घटना की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें