फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच विधान सभा में कार्यकर्ताओं से सीधे जुड़ेंगे प्रधानमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष ध्रुव सिंह ने मंगलवार को बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 फरवरी को सुबह 11 बजे से आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था पर कार्यकर्ताओं को वर्चुअल संबोधित करेंगे। आजमगढ़ सदर, मुबारकपुर, गोपालपुर, सगड़ी व मेंहनगर विधानसभा के भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता प्रधानमंत्री का संबोधन बड़ी स्क्रीन पर सुनेंगे।
विज्ञापन

आजमगढ़ सदर विधानसभा के लिए चंदेसर राय को संयोजक, पवन सिंह मुन्ना और शोभित श्रीवास्तव को सहसंयोजक बनाया गया है। कार्यक्रम हरबंशपुर स्थित किशोर ग्रीन गार्डन में होगा। मेंहनगर विधानसभा के लिए आदित्य नारायण राय को कार्यक्रम संयोजक, नन्हकूराम सरोज व अभय दुबे को सहसंयोजक बनाया गया है। गोपालपुर विधानसभा का कार्यक्रम संगम मैरिज हाल बिलरियागंज में होगा। सगड़ी विधानसभा के लिए दुर्ग विजय राय को संयोजक , नागेंद्र पटेल व राज बहादुर सिंह को सह संयोजक बनाया गया है। मुबारकपुर का कार्यक्रम शेखर नर्सिंग होम सठियांव के सामने स्थित मैदान में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें