फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्यक्ष पद पर होगी सीधी लड़ाई

Tue, 12 Jan 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज कस्बा स्थित श्रीकृष्ण गीता राष्ट्रीय महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव के लिए 13 जनवरी को होने वाले चुनाव के लिए सोमवार को सात प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। इसमें अध्यक्ष और महामंत्री के लिए दो-दो, उपाध्यक्ष के लिए तीन प्रत्याशी शामिल हैं। वहीं संकाय प्रतिनिधि पद पर मात्र एक प्रत्याशी ने नामांकन पत्र भरा। इस पद पर निर्विरोध निर्वाचन होना तय माना जा रहा है।
विज्ञापन



13 जनवरी को श्रीकृष्ण गीता राष्ट्रीय महाविद्यालय लालगंज में होने वाले छात्रसंघ के चुनाव के लिए शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा के बीच प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। इसमें अध्यक्ष पद के लिए कृष्णा यादव, आकाश कुमार सोनकर, उपाध्यक्ष पद के लिए राकेश कुमार, कुमारी अर्चना, रितेश कुमार ओझा शामिल हैं।


जबकि महामंत्री पद के लिए अजय यादव और अतुल सोनकर ने नामांकन किया। वहीं संकाय प्रतिनिधि के लिए मात्र एक प्रत्याशी मंदीप ने नामांकन भरा। दोपहर बाद चुनाव अधिकारी सत्यप्रकाश सिंह की देखरेख में नामांकन पत्रों की जांच की गई। जांच में सभी पर्चे वैध पाए गए। चुनाव 13 जनवरी को होगा।
विज्ञापन



मतदान के दौरान बूथ पर एक प्रत्याशी का सिर्फ एक ही एजेंट रहेगा। सुबह साढ़े नौ बजे से डेढ़ बजे तक मतदान होगा। उसी दिन वोटों की गिनती कर परिणाम की घोषणा भी कर दी जाएगी। इस अवसर पर सहायक चुनाव अधिकारी आशीष कुमार सिंह, पर्यवेक्षक डा. भीम सिंह, प्राचार्य डा. शीला मिश्रा, डा. विवेक सिंह, डा. रागिनी सिंह, अखिलेश सिंह, सत्यभूषण यादव, अशोक कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें