आजमगढ़। जनपद में प्रति वर्ष घाघरा नदी में आने वाली बाढ़ को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है। अधिशासी अभियंता बाढ़ खंड प्रदीप कुमार ने बताया कि बाढ़ कार्यों को सुचारू रूप से संपादित करने के लिए एक जून से 31 अक्टूबर तक के लिए नियंत्रण कक्ष स्थापित किया जाता है। कक्ष 24 घंटे नियमित रूप से कार्यरत रहेगा। इसका दूरभाष नं0- 05462-221026, 246167 है।
कक्ष के संचालन के लिए रोहित कुमार सींच पर्यवेक्षक, रामजनक यादव सींचपाल, चन्द्रजीत बेलदार, रोहित कुमार पाली इंचार्ज, दूसरी पाली में अनिल कुमार तिवारी सींच पर्यवेक्षक, रूपापाल सींचपाल, ओमकार और अनिल कुमार तिवारी पाली इंचार्ज, तीसरी पाली में शिवनाथ यादव सींच पर्यवेक्षक, रामलाल सींच पर्यवेक्षक, लालजीत तिवारी मेठ और शिवनाथ यादव पाली इंचार्ज, चौथी पाली में अमित कुमार सींच पर्यवेक्षक, सतीश कुमार सींचपाल, रामचन्दर चौहान मेठ तथा पाली इंचार्ज अमित कुमार की ड्यूटी लगाई गई है। सहायक अभियंता बाढ़ खंड प्रथम की ड्यूटी कक्ष इंचार्ज के रूप में लगाई गई है।