फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के सभास्थल पर लगाए 400 सफाईकर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
सगड़ी। छह दिसंबर को सगड़ी विधानसभा में सीएम योगी आदित्यनाथ के संभावित कार्यक्रम को लेकर प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। बुधवार को सगड़ी तहसील से लेकर डाक बंगले तक साफ-सफाई और रंग रोगन का कार्य शुरू हो गया है।
विज्ञापन

एसडीएम सगड़ी गौरव कुमार ने बताया कि सगड़ी तहसील के बगल में स्थित जूनियर विद्यालय मैदान में मुख्यमंत्री की सभा होगी, जिसकी साफ-सफाई युद्ध स्तर पर कराई जा रही है। उसके बगल में हेलीपैड बनाया जा रहा है। जिसके लिए पीडब्ल्यूडी के अधिकारी और कर्मचारी लगे हुए हैं। खंड विकास अधिकारी इरशाद अहमद ने बताया कि अजमतगढ़ और हरैया ब्लाक के लगभग 400 सफाई कर्मी साफ सफाई के लिए लगाए गए हैं। सगड़ी तहसील से लेकर सभा स्थल और डाक बंगले तक साफ सफाई कराई जा रही है। भाजपा नेता संतोष सिंह टीपू, अरविंद जायसवाल, भाजपा नेता मनीष कुमार मिश्र भी तैयारियों का जायजा ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें