फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराधियों को शरण देता था प्रदीप सिंह कबूतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। तरवां थाना क्षेत्र का रहने वाला प्रदीप सिंह कबूतरा शातिर किस्म का अपराधी है। वर्तमान में वह जेल की सलाखों के पीछे है। आजमगढ़ से लेकर लखनऊ तक उस पर डेढ़ दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। कुख्यात कुंटू सिंह गिरोह का यह सक्रिय सदस्य था। वर्ष 2021 में 6 जनवरी को लखनऊ में हुए अजीत सिंह हत्याकांड में भी उसका नाम आया था, वहीं तरवां थाना क्षेत्र में बरामद भारी मात्रा में अवैध शराब बरामदगी में भी नामजद था। जिससे उस पर गैंगस्टर के तहत कारवाई हुई है।
विज्ञापन

प्रदीप सिंह लंबे समय से अपराध की दुनिया में शामिल रहा है। सफेदपोश बन कर अपराधियों को प्रश्रय भी वह देता था। पिछले ब्लाक प्रमुख के चुनाव में प्रदीप सिंह ने पत्नी को चुनाव मैदान में उतारा था। उस दौरान ही पुलिस ने उसके यहां छापेमारी की थी। वह सुर्खियों में तब आया जब पूर्व विधायक सर्वेश सिंह सीपू हत्याकांड के मुख्य गवाह व मऊ जिले के मोहम्मदाबाद ब्लाक के पूर्व ज्येष्ठ उप प्रमुख अजीत सिंह की लखनऊ के कठौता तिराहे पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसकी हत्या से कोर्ट में चल रहे सर्वेश सिंह सीपू हत्याकांड पर काफी असर पड़ा था। अजीत सिंह ही इस हत्याकांड का प्रमुख गवाह था और उसकी गवाही के पूर्व हत्या कर दी गई थी, ताकि कुख्यात कुंटू सिंह को इस हत्याकांड में बरी कराया जा सके। इतना ही नहीं अवैध शराब का करोबार भी इसके द्वारा संचालित किया जाता था। जिसका खुलासा पुलिस ने तरवां क्षेत्र में अवैध शराब की बड़ी बरामदगी कर किया था। इसके बाद ही प्रदीप सिंह की गिरफ्तारी हुई और वह तब से जेल की सलाखों के पीछे है।
कुछ दिनों पूर्व दो स्कार्पियो व एक बाइक भी हुई थी कुर्क
कुछ दिन पूर्व ही प्रदीप सिंह द्वारा अपराध की कमाई से अपने भाईयों के नाम खरीदी गई दो स्कार्पियो व रिश्तेदार के लिए खरीदी गई बाइक को भी जिलाधिकारी के निर्देश पर कुर्क कर लिया गया था। तभी से इस बात की आशंका जताई जा रही थी कि जल्द ही प्रदीप के मकान व महाविद्यालय पर भी पुलिस बड़ी कार्रवाई करने वाली है। एसपी का कहना है कि अभी प्रदीप सिंह व उसके सहयोगियों की अपराध से अर्जित संपत्तियों की तलाश की जा रही है। जो भी संपत्ति मिलेगी, उसे कुर्क करने में पुलिस पीछे नहीं रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें