आजमगढ़। रानी की सराय रेलवे स्टेशन के समीप सब स्टेशन बनाए जाने की योजना चल रही है। निर्माण एजेंसी के साथ रेलवे के अधिकारी भी सब स्टेशन को बनवाने की दिशा में कोशिश कर रहे हैं। ताकि आगामी दिनों में सब स्टेशन से बिजली आपूर्ति बहाल की जा सके। जिससे आगामी दिनों में इलेक्ट्रिक लाइन से ट्रेनों का संचालन सुनिश्चित हो सके।
शाहगंज से फेफना तक रेल लाइन का दोहरीकरण व विद्युतीकरण का कार्य किया जा रहा है। यह कार्य वर्तमान में तेजी से चल रहा है। इलेक्ट्रानिक पोल लगाने के लिए गड्ढों की खोदाई युद्घस्तर पर चल रही है। रानी की सराय में भी गड्ढे खोदे गए हैं। रेलवे इसे जल्द से जल्द पूरा करने की कोशिश में जुटी हुई है। विद्युतीकरण के इस कार्य के साथ रानी की सराय रेलवे स्टेशन के समीप एक सब स्टेशन बनाने की तैयारी चल रही है। हालांकि यहां सर्वे का कार्य कई साल पूर्व ही हो चुका है। इस कार्य में और तेजी लाई जाएगी। रेलवे अधिकारियों की माने तो इस कार्य को बहुत जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा। सब स्टेशन बनने से इलेक्ट्रिक ट्रेनों का संचालन इसी के माध्यम से कराया जाएगा।
शाहगंज से फेफना रेलवे लाइन पर विद्युतीकरण व दोहरीकरण का कार्य तेजी से किया जा रहा है। आगामी दिनों में इलेक्ट्रिक लाइन से ट्रेनों का संचालन होना है। इसके लिए सब स्टेशन भी बनाया जाएगा। इसके लिए रानी की सराय मेंसर्वे किया गया था। उम्मीद है जल्द ही सब स्टेशन का कार्य शुरू हो जाएगा। - अशोक कुमार, जनसंपर्क अधिकारी, वाराणसी