फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पावर कापारेशन नहीं कर रहा उच्च न्यायालय के निर्देश का पालन

विज्ञापन
जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना देते संविदा विद्युत कर्मचारी। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन के निविदा और संविदा कर्मचारी संघ के पूर्वांचल अध्यक्ष भानू प्रताप सिंह के नेतृत्व में कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन कर विभाग पर कोर्ट के आदेश का अनुपालन न करने का आरोप लगाया। साथ ही मांगों का निस्तारण करने के लिए ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

सौंपे गए ज्ञापन में बताया कि 2018 में दायर याचिका पर उच्च न्यायालय ने पावर कारपोरेशन को जो दिशा निर्देश जारी किया था। लेकिन विभाग उसका पालन नहीं कर रहा। बल्कि गुमराह करने का काम कर रहा। बताया नौ सितंबर 2021 को अध्यक्ष उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन व संघ के बीच वार्ता हुई। जिसमें वेतन भुगतान करने का मौखिक आदेश दिया गया था। जिसके कारण धरना प्रदर्शन को स्थगित कर दिया गया। मांगों के पूरा न होने पर 23 सितंबर को प्रदेश के विभिन्न जिला मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन और आठ अक्तूबर को कैंडल मार्च निकाल कर ध्यान आकृष्ट किया गया। इसके बाद भी प्रबंधन इस तरफ ध्यान नहीं दिया। इस अवसर पर पूर्वांचल महामंत्री दीपक कुमार, पूर्वांचल उपाध्यक्ष नकुल चौधरी मुख्य संरक्षक कौशल किशोर सहित अनेक संविदा कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें