फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्टमास्टर जनरल ने किया मंडल कार्यालय का निरीक्षण

विज्ञापन
मुख्य डाकघर पर पहुंचे पोस्ट मास्टर जनरल कृष्ण कुमार का स्वागत करते पोस्ट मास्टर। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने सोमवार को प्रवर डाक अधीक आजमगढ़ मंडल कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रवर डाक अधीक्षक कार्यालय के रिकार्ड के समुचित रख-रखाव और स्वच्छता पर जोर दिया।
विज्ञापन

उन्होंने सभी अधिकारियो और कर्मचारियों से ग्राहकों से अच्छे व्यवहार और विभिन्न सेवाओ में आवंटित लक्ष्यों की प्राप्ति पर जोर दिया। प्रवर डाक अधीक्षक योगेंद्र मौर्य ने पोस्टमास्टर जनरल का स्वागत कर मंडल में डाक सेवाओं की प्रगति की जानकारी दी। पोस्टमास्टर जनरल ने कहा कि डाक विभाग पत्रों के साथ-साथ बचत बैंक, डाक जीवन बीमा, सुकन्या समृद्धि खाता, इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक, डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र, अधार नामांकन और नवीनीकरण जैसे तमाम जनोंमुखी कार्य कर रहा है। पार्सल और कैश आन डिलीवरी के माध्यम से डाक विभाग अब ई-कामर्स के क्षेत्र में भी अग्रणी भूमिका निभा रहा है। श्री यादव ने बताया कि कोरोना संक्रमण के इस दौर में आमजन को विभिन्न सेवाओं के लिए भटकना न पड़े और सारी सेवाएं एक छत के नीचे उपलब्ध हो सके। इसके लिए अब डाकघरों में भी कामन सर्विस सेंटर की स्थापना की जा रही है। यहां पर एक साथ केंद्र और विभिन्न राज्य की 73 सेवाएं मिलेगी।
कहा कि एक अन्य सुविधा के रुप में अब पेंशनरों को जीवित प्रमाणपत्र जमा करने के लिए कोषागार या बैंक जाने की जरुरत नहीं पड़ेगी, बल्कि घर बैठे डाकिया के माध्यम से बायोमेट्रिक डिवाइस द्वारा डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट जारी करवा सकते है। इसके लिए मात्र 70 रुपये का शुल्क निर्धारति किया गया है। उन्होंने बताया कि आजमगढ़ में लगभग 60,000 आईपीपीबी खाते खोले गए। वहीं दो लाख तीस हजार लोगों को घर बैठे 66 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया। उन्होंने बताया कि आजमगढ़ मंडल के डाकघरों में कोरोना के बीच लगभग 55 हजार बचत खाते, साढ़े तीन हजार बच्चियों के सुकन्या समृद्धि खाते और लगभग 59 हजार इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक खाते खोले गए। प्रवर अधीक्षक योगेंद्र मौर्य ने बताया कि आजमगढ़ और मऊ प्रधान डाकघरों में कामन सर्विस सेंटर शुरू होने के बाद शीघ्र ही अन्य डाकघरों में इसे आरंभ किया जाएगा। बताया कि अब तक 486 पेंशन धारकों का घर बैठे डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट बनवाया जा चुका है। इस अवसर पर सहायक डाकघर अधीक्षक धर्मेंद्र कुमार भारती, मऊ डाक निरीक्षक संवर्ग के सीपी पांडेय, पीसी त्रिपाठी, बसंत कुमार, प्रवीन कुमार, अमिताभ मोहन पांडेय, सूर्य प्रकाश यादव, अजीत मौर्य, अमरदीप राय, सीपी मौर्य, आजमगढ़ डाकघर के कार्यवाहक सीनियर पोस्टमास्टर राम भुवन राय सहित तमाम अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

मुख्य डाकघर पर जानकारी देते पोस्ट मास्टर जनरल कृष्ण कुमार।- फोटो : AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें