Azamgarh News: आजमगढ़ जिले के माहुल के ऐतिहासिक मेले में लव जिहाद, ऑपरेशन सिंदूर और अखंड भारत के पोस्टर लगाए गए हैं। पहलगाम हमले के विरोध और राष्ट्रवाद के संदेशों से पूरा मेला परिसर सजा रहा।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
आजमगढ़ जिले में फूलपुर तहसील क्षेत्र के माहुल कस्बा स्थित ऐतिहासिक मेले में इस बार एक अलग ही दृश्य देखने को मिला। मंगलवार को लगे मेले में हिंदू संगठनों की ओर से लव जिहाद, ऑपरेशन सिंदूर और अखंड भारत से संबंधित पोस्टर लगाए गए। मेले के दौरान लाउडस्पीकर के माध्यम से मेलार्थियों को जागरूक करने के लिए लगातार घोषणाएं की जाती रहीं।
विज्ञापन
बताया गया कि पहलगाम में आतंकियों द्वारा किए गए हमले के विरोध में भारत द्वारा किए गए ऑपरेशन सिंदूर को लेकर मेले में पोस्टर लगाए गए। इसके साथ ही अखंड भारत के निर्माण का संदेश देने वाले पोस्टर भी प्रमुखता से प्रदर्शित किए गए। वहीं, हिंदू महिलाओं और लड़कियों के साथ लव जिहाद जैसी घटनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए अपील की गई।
भाजपा नेता एवं समाजसेवी सुजीत कुमार जायसवाल आशु ने बताया कि “पहलगाम में आतंकियों ने जाति पूछकर हिंदुओं की हत्या की थी, जिसका मुंहतोड़ जवाब हमारी सेना ने दिया। पाकिस्तान के गलत मंसूबे कभी सफल नहीं होंगे। हमारा लक्ष्य अखंड भारत है, और इसके लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है।” उन्होंने कहा कि “हिंदू महिलाओं के साथ लव जिहाद की घटनाएं चिंता का विषय हैं, इसलिए समाज को सतर्क रहने की जरूरत है। यह जागरूकता अभियान आगे भी जारी रहेगा।”