फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराधी विकास दूबे की तलाश में चस्पा हुए पोस्ट

विज्ञापन
शहर के पुरानी कोतवाली क्षेत्र में कानपुर कांड के फरार मुख्य आरोपी विकास दूबे का पोस्टर लगाती पुल? - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। कानपुर के बिकरू कांड के मुख्य अभियुक्त/दुर्दांत अपराधी घोषित विकास दूबे की तलाश में जिले में भी पोस्टर चस्पा कराए गए है। पुलिस महकमा बुधवार को शहर कोतवाली व सिधारी थाना क्षेत्र में पोस्ट चस्पा कराया। वहीं जिले के अन्य सभी थाना क्षेत्रों में भी पोस्टर चस्पा कराने की योजना पुलिस महकमे ने बनाया हुआ है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली पुलिस की टीम बुधवार को दिन में सार्वजनिक स्थलों पर एक पोस्टर चस्पा करना शुरू किया। जिस पर कानपुर के बिकरू कांड के मुख्य आरोपी विकास दूबे की फोटो लगी हुई थी। इस पर लिखा था कि इस दुर्रांत अपराधी की सूचना देने अथवा गिरफ्तार करवाने वाले को ढाई लाख का ईनाम दिया जायेगा। पुलिस कर्मियों द्वारा पोस्टर चस्पा किए जाने पर लोग उसे देखने को उमड़ पड़े। कई जगहों पर लोग पोस्टर पर देखते और विकास दूबे के बारे में लिखे बातों को पढ़ते नजर आए। शहर कोतवाली व सिधारी थाना क्षेत्रों में कई जगहों पर पुलिस की टीम ने इस पोस्टर को घूम-घूम कर चस्पा कराया। वहीं जिले के अन्य थाना क्षेत्रों में भी यह पोस्टर चस्पा कराये जाएंगे। सभी थानों को पोस्टर पुलिस विभाग की तरफ से उपलब्ध करा दिए गए है। एसपी सिटी ईला मारन ने बताया कि बुधवार को शहर कोतवाली व सिधारी थाना क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थलों पर पोस्टर चस्पा करा दिए गए। अन्य थाना क्षेत्रों में गुरुवार तक विकास दूबे की तलाश को लेकर पोस्टर चस्पा करा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें