फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ के चर्चित हृदय रोग विशेषज्ञ समेत चार मिले कोरोना पॉजिटिव, मेडिकल कालेज के एक चिकित्सक भी शामिल

Fri, 26 Jun 2020 02:56 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आजमगढ़ जनपद में शुक्रवार को दो विशेषज्ञ चिकित्सकों समेत कुल चार लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। शहर के हर्रा की चुंगी निवासी 58 वर्षीय हृदय रोग विशेषज्ञ  में भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उन्हें श्वास संबंधी समस्या होने पर इलाज के लिए केजीएमसी लखनऊ ले जाया गया था। वहां ट्रू नेट मशीन से हुई जांच में संक्रमण की पुष्टि हुई है। वहीं, मेडिकल कालेज में तैनात एक चिकित्सक में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है। एक प्रवासी हरैया के सेठाकोली बैजाबारी और एक जीयनपुर के बरकोठा में संक्रमित मिला है। जनपद में अब तक कुल 212 संक्रमित मिले हैं। इसमें 43 सक्रिय हैं। सात की मौत हो चुकी हैं। 162 स्वस्थ होने के बाद घर जा चुके हैं।

विज्ञापन


संक्रमित मिले एक चिकित्सक शहर के चर्चित हृदय रोग (एमडी मेडीसिन) हैं। हर्रा की चुंगी पर इनका निजी अस्पताल है। अस्पताल में वह अकेले बैठते हैं। ये अपने अस्पताल ओपीडी कर रहे थे। अब इन्हें संक्रमण ओपीडी के दौरान हुआ है ये कहीं और इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। पुष्टि होने के बाद स्वास्थ्य विभाग की ओर से आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

उधर एल थ्री अस्पताल मेडिकल कालेज चक्रपानपुर में भी एक चिकित्सक का सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। हरैया के सेठाकोली बैजाबारी में 17 वर्षीय युवक में संक्रमण की पुष्टि हुई है। वह दिल्ली में सैंपल देने के बाद होम क्वारंटीन था। अब घर आ गया है। उधर जीयनपुर के बरकोठा में भी एक व्यक्ति में संक्रमण की पुष्टि हुई है।

सीएमओ डॉ. एके मिश्रा ने बताया कि निजी चिकित्सक के अस्पताल को सील कर सैनिटाइजेशन कराया जा रहा है। कांटैक्ट ट्रेसिंग कर लोगों को चिह्नित किया जाएगा और सैंपलिंग कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें