फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज परिसर में सो रहे कंडक्टर को गोली मारी, एक दिन पहले भाई से जमीन को लेकर हुआ था विवाद

Thu, 25 Jun 2020 11:44 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल कंडक्टर - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

आजमगढ़ शहर के रोडवेज परिसर में गुरुवार देर रात सो रहे कंडक्टर को बदमाशों ने गोली मार दी। घायल अवस्था में कंडक्टर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। कंडक्टर शेष नारायण पांडे जहानागंज थाना क्षेत्र के धर्मपुर का रहने वाला है। उसने बताया कि पहले वह नोएडा के सिकंदराबाद डिपो में तैनात था।

विज्ञापन


चार-पांच महीने से उसकी तैनाती आजमगढ़ में हुई है। 1 दिन पहले उसकी अपने भाई से जमीन को लेकर के विवाद भी हुआ था। गुरुवार रात को वह रोडवेज परिसर में ही सोया हुआ था। यह भी बताया जा रहा है कि उसने शराब भी पी रखी थी। किसी ने खिड़की से गोली मार दी। कमर के पास लगी है। 

कोतवाल केके गुप्ता ने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है।पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें