आजमगढ़। दिन दिवसीय दौरे पर आई केंद्रीय कायाकल्प की टीम ने गुरुवार को मंडलीय चिकित्सालय का जायजा लिया। टीम ने अस्पताल के कार्यालय, लैब और अस्पताल के वार्डों का निरीक्षण किया गया। वार्डों में गंदगी देख टीम के सदस्य भड़क गए और स्ट्रेचर रूम में ताला बंद था गेट पर लिखे मोबाइल नंबर पर काल करते रहे लेकिन उनका मोबाइल नहीं लगा।
केंद्रीय कायाकल्प की टीम में अयोध्या के मंडलीय सलाहकार डा. अमित कुमार शुक्ला, प्रयाराज के डा. राजेश त्रिपाठी और मिर्जापुर की डा. शालिनी शामिल हैं। केंद्रीय टीम द्वारा अस्पताल परिसर में अंदर की जांच की जा रही है। शासन द्वारा निर्धारित ग्रेड में आने के लिए 70 प्रतिशत से अधिक अंक पाना जरूरी है। टीम की जांच के दौरान कार्यालय की आलमारी में रख.रखाव ठीक नहीं मिला। सुझाव पेटिका लगी थी उसमें ताला बंद नहीं था। जिस पर व्यवस्था को सही करने का निर्देश दिया गया। नोटिस बोर्ड पर गंदगी देख टीम ने बाबू को सख्त चेतावनी दी। टीम ने बाबू से मार्च 2017 में कर्मचारियों के अवकाश का रजिस्टर मांगा जो नहीं मिला। डा. एके विमल के आपरेशन थियेटर में लगे कूलर में पानी देख टीम के सदस्य भड़क उठे। वहीं पंखे, दीवाल व पर्दे पर गंदगी देख सुपरवाइजर को फटकार लगाते हुए चेतावनी दी। स्ट्रेचर स्टोर रूम में ताला बंद मिला तो टीम ने गेट पर लिखे नंबर पर 20 मिनट तक फोन लगाती रहीए लेकिन नहीं लगा। आरओ प्लांट के पास गंदगी पर टीम ने साफ.सफाई का निर्देश दिया।