फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: जन सुनवाई में गाड़ी पर पार्टी का झंडा लगाकर पहुंचना पड़ा भारी, कार्रवाई के निर्देश

Mon, 01 Apr 2024 08:39 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

Azamgarh News: आजमगढ़ के पुलिस लाइन में आयोजित जनसुनवाई के दौरान भाजपा का झंडा लगी गाड़ी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस पर प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई का आदेश दिया है।
विज्ञापन
इसी वाहन पर हुई है कार्रवाई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वर्तमान में लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लगी हुई है। ऐसे में किसी पार्टी का झंडा बिना अनुमति के लगाना आचार संहिता का उल्लंघन है। सोमवार को एक ऐसे ही नेता जी गाड़ी पर पार्टी का झंडा लगाकर एसपी आफिस पहुंच गए। अब एसपी सिटी की ओर से उनके ऊपर कार्रवाई का निर्देश दिया गया है। 
विज्ञापन




पुरानी एसपी ऑफिस तोड़े जाने के बाद पुलिस लाइन परिसर में एसपी ऑफिस संचालित होती है। यहीं पर जन सुनवाई का कार्य भी होता है। जहां एसपी, एसपी सिटी बैठकर लोगों की फरियाद सुनते हैं। सोमवार को चल रही जन सुनवाई के दौरान भाजपा का झंडा लगाकर एक नेता जी गाड़ी से एसपी ऑफिस पहुंच गए। इसकी जानकारी होने पर एसपी सिटी ने इसे संज्ञान लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी सिटी शैंलेंद्र लाल ने बताया कि वर्तमान में गाड़ी पर पार्टी का झंडा लगाकर चलना आचार संहिता का उल्लंघन है। हमने नगर कोतवाली प्रभारी को इसकी जांचकर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें