फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: पुलिसकर्मी की ईमानदारी, गलती से खाते में गए 1.04 लाख रुपये लौटाए

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलरियागंज। कस्बे के एक व्यापारी की छोटी सी गलती से उसके 1.04 लाख रुपये मुबारपुर थाने पर तैनात दीवान के खाते में चले गए। उधर, दीवान ने ईमानदारी का परिचय देते हुए खुद व्यापारी को फोन किया और रुपये उनके खाते में वापस कर दिए। कस्बे के व्यापारी धर्मेंद्र गुप्ता को अपने व्यापार के सिलसिले में सुनील राय को पैसा भेजना था, लेकिन ट्रांजैक्शन के दौरान रकम गलती से मुबारकपुर थाने में तैनात दीवान सुनील सिंह के खाते में पहुंच गई।
विज्ञापन

खाते में दो बार में एक लाख चार हजार रुपये आने पर सुनील सिंह ने सतर्कता दिखाते हुए खुद ही व्यापारी धर्मेंद्र गुप्ता को फोन किया, पूछा कि आप क्यों पैसा भेजें हैं। पैसे के गलत ट्रांसफर होने की जानकारी पर धर्मेंद्र गुप्ता के होश उड़ गए। धर्मेंद्र ने बताया कि वे थाने पर गए और औपचारिक पुष्टि के बाद दीवान ने पूरी राशि वापस ट्रांसफर कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें