फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: छापा मारकर खाद्य पदार्थों के 10 नमूने लिए गए

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। नवरात्र के मद्देनजर मिलावटी खाद्य पदार्थों की रोकथाम और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने जनपद में विशेष अभियान चलाया। अभियान के तहत शुक्रवार को विभिन्न स्थानों पर छापा मारकर कुल 10 खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए गए। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी दीपक कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में खाद्य जांच दल ने नगर पालिका क्षेत्र, मार्टीनगंज, सिंहपुर और सगड़ी तहसील क्षेत्र में कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान नगर पालिका क्षेत्र से कुट्टू का आटा, कुट्टू का चावल, सिंघाड़ा का आटा (दो नमूने) और साबूदाना का नमूना लिया गया। वहीं मार्टीनगंज और सिंहपुर से मूंगफली दाना के एक-एक नमूने तथा सगड़ी तहसील क्षेत्र से बर्फी, किशमिश और साबूदाना के नमूने लिए गए। सभी नमूनों को जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला भेज दिया गया है। सहायक आयुक्त (खाद्य) सुशील कुमार मिश्र ने बताया कि अभियान के दौरान विभिन्न स्थानों पर जनजागरूकता कार्यक्रम भी चलाया गया। लोगों को सलाह दी गई कि व्रत में उपयोग होने वाले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच कर ही उनका सेवन करें तथा पैक्ड खाद्य सामग्री खरीदते समय उसकी एक्सपायरी और बेस्ट बिफोर तिथि अवश्य देखें। इस अभियान में खाद्य सुरक्षा अधिकारी गोविंद यादव, राजीव कुमार सिंह, संजय कुमार तिवारी, सुचित प्रसाद, लालमणि यादव, शीत कुमार सिंह, अमर नाथ, रजनीश कुमार और बेबी सोनम शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें