फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: दो माह में 15 हजार खुराफातियों को पुलिस ने किया पाबंद

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। लोकसभा चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण कराने में पुलिस ऐसी कोई गलती नहीं छोड़ना चाहती जो मतदान के दौरान मुसीबत बने। जिले में जिन लोगों से शांतिभंग का खतरा है। लोकसभा चुनाव में ये आपराधिक प्रवृत्ति के लोग व्यवधान पैदा कर सकते हैं। उनके खिलाफ पुलिस कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन


इसके मद्देनजर पुलिस ने इन लोगों को मुचलके पर पाबंद करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। विगत दो माह में 15000 से अधिक लोगों को में पाबंद किया गया है। इन पर पुलिस अलग से नजर भी रख रही है। जिले की आबादी करीब 54 लाख है। जबकि 39 लाख से अधिक मतदाता हैं। इतनी बड़ी आबादी में हजारों शरारती ऐसे हैं जिनसे चुनाव के दौरान प्रशासन को खतरा है। जिसमें 127 गुंडे, करीब 80 गैंगस्टर एक्ट के आरोपी, 39 जिला बदर किया गया है। इन खुराफातियों और आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को पुलिस ने सूचीबद्ध कर लिया है। पुराने मुचलके और मुकदमों के आधार पर जिले के प्रत्येक थाने में ऐसे लोगों की सूची बनाई गई। थानेवार दारोगा और सिपाहियों से बीट स्तर पर सत्यापन कराया गया है।

इसके साथ ही पुलिस ने लोगों को मुचलका पाबंद की नोटिस भेजने की कवायद शुरू कर दी है। साथ ही असामाजिक तत्वों पर पुलिस की सीधी नजर है। एएसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि विगत दो माह में पुलिस द्वारा लगभग 80 लोगों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है और 127 लोगों को गुंडा एक्ट में पाबंद किया गया है। लगभग 15 हजार लोगों को पाबंद किया गया है।
विज्ञापन

यह होंगे मुचलके पर पाबंद
- गैंगस्टर के आरोपी

- बलवा के आरोपी
- मारपीट के आरोपी

- ऐसे बदमाश जिनको हिस्ट्रीशीट खुली हो
- वारदातों को अंजाम दे रहे सक्रिय अपराधी

- जेल से जमानत पर रिहा माफिया
- सांप्रदायिक मुकदमों के आरोपी

- हत्या के प्रयास के आरोपी
- सट्टा, जुआरी और अवैध शराच विक्रेता

यह लोग नहीं किए जाएंगे पाबंद
- विकलांग

- बुजुर्ग और असहाय लोग
- शांत प्रिय ठेले और रिक्शेवाले

- ऐसे बदमाश जो अब पूर्णतया निष्क्रिय हैं
- ऐसे अपराधी जिनकी उम्र और बीमारी के चलते हिस्ट्रीशीट बंद है

- जिन पर कभी कोई मुकदमा नहीं हुआ हो
चुनाव को देखते हुए अपराधियों के खिलाफ हमारी कार्रवाई निरंतर जारी है। लोकसभा चुनाव को प्रभावित करने वालों का गांव-गांव निन्हांकन कराया गया है। उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जा रही है। अनुराग आर्य, एसपी आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें