आजमगढ़। श्रम प्रवर्तन टीम ने बुधवार को अतरौलिया क्षेत्र स्थित एक ईंट भट्ठे पर छापेमारी कर बंधक बनाए गए 18 मजदूरों को मुक्त कराया और उन्हें भट्ठा मालिक से खर्चा आदि दिला कर घर रवाना किया।
श्रम प्रवर्तन अधिकारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि एएचटीयू थाने पर एक सूचना मिली कि अतिरौलिया के दारूपुर स्थित ब्रिक फील्ड मार्का भट्ठा पर कुछ मजदूरों को भट्ठा मालिक जितेंद्र यादव बंधक बना कर रखा है और उनसे बंधुआ मजदूरी करा रहा है। इस सूचना पर टीम ने बुधवार को भट्ठे पर दबिश दिया तो मौके से 18 मजदूर मुक्त कराए गए। जिसमें 11 पुरूष व सात महिलाएं शामिल हैं। इसके बाद मजदूरों को किराया भाड़ा व मजदूरी का 10 हजार रुपये भट्ठा मालिक से दिला कर प्राइवेट वाहन से घर रवाना किया गया। इसके साथ ही भट्ठा मालिक के खिलाफ कार्रवाई की गई। मजदूर बिलासपुर छत्तीसगढ़ के रहने वाले थे। इस कार्रवाई में श्रम प्रवर्तन अधिकारी विशाल श्रीवास्तव, एएचटीयू थाना प्रभारी अभयराज मिश्रा, आरक्षी आशीष प्रताप, सुप्रिया पाल आदि शामिल रहे।