पुलिस का कहना है कि गाड़ी के मालिक पर आपराधिक मामला दर्ज है, जिसके चलते उक्त वाहन को सीज किया गया है। कार्रवाई की खबर सुनकर प्रदीप के बड़े भाई विनोद सिंह थाने पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि शासन के इशारे पर पुलिस उनके परिवार का उत्पीड़न कर रही है। जिसके नाम गाड़ी है, उस पर कोई आपराधिक मुकदमा नहीं है।
आजमगढ़ के एसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि प्रदीप कबूतरा का भाई भी अपराधी है और वांटेड है। जिसके चलते ही उसकी चार पहिया वाहन को पुलिस ने बुधवार को सीज करने की कार्यवाही की है।