फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सार्वजनिक स्थानों पर चलाया सघन चेकिंग अभियान

Tue, 28 Jul 2015 12:25 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। पंजाब प्रांत के गुरुदासपुर में हुए आतंकी हमले के बाद जनपद की पुलिस सोमवार को काफी चौकन्नी नजर आई। पुलिस द्वारा जनपद के सार्वजनिक स्थानों पर लोगों की सघन चेंकिंग की गई। इस दौरान खोजी कुतिया राधा ने भी पुलिस की मदद की।
विज्ञापन

गुरुदासपुर में सोमवार को हुए आतंकी हमले के बाद जिला प्रशासन काफी सतर्क हो गया। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस द्वारा रोडवेज, रेलवे स्टेशन आदि स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान डागस्क्वायड की टीम भी साथ थी। खोजी कुतिया राधा भी यात्रियों के सामानों को सूघकर उनके सामानों की तलाशी करने में जुटी हुई थी। इस दौरान पुलिस ने यात्रियों के बैग को खुलवाकर तलाशी ली और संतुष्ट होने के बाद ही किसी को जाने दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से लोगों में हड़कंप मचा हुआ था। जिसको पता था वह तो समझ गया लेकिन जिसे घटना की जानकारी नहीं थी वह उत्सुकता बस दूसरे से पूछ रहा था कि आखिर क्या बात है जो इतनी सघन चेकिंग की जा रही है। सीओ सीटी के नेतृत्व में निकली टीम ने रोडवेज की बसों में घुसकर यात्रियों के सामानों की तलाशी ली। जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने बताया कि गुरुदासपुर की घटना को देखते हुए जनपद में एलर्ट घोषित कर दिया गया है। साथ ही सारे अधिकारियों को इस संबधं में निर्देश जारी कर दिए गए हैं और पूरे जनपद में चौकसी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन


---

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें