फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: पुलिस ने धार्मिक स्थलों से उतरवाए छह लाउडस्पीकर

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। पुलिस ने कोर्ट के आदेश और शासन की ओर से जारी गाइडलाइन के अनुपालन में अभियान चलाकर धार्मिक स्थलों से छह लाउडस्पीकर उतरवाए। अभियान के तहत, पुलिस ने समस्त थाना क्षेत्रों में सार्वजनिक और धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकरों और ध्वनि विस्तारक यंत्रों का मानकों के अनुसार प्रयोग न करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की है।
विज्ञापन

पुलिस ने धार्मिक गुरुओं से संवाद स्थापित कर 153 ध्वनि विस्तारक यंत्रों की ध्वनि कम कराकर मानक के अनुसार कराया। वहीं, छह लाउडस्पीकर सार्वजनिक व धार्मिक स्थलों से उतरवाए गए। धार्मिक स्थलों के जिम्मेदार व्यक्तियों को लाउडस्पीकरों की मानक के अनुसार ध्वनि रखने के लिए हिदायत दी। एसपी हेमराज मीणा ने बताया कि शासन के निर्देश पर अवैध रूप से सार्वजनिक व धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर उतरवाए गए हैं। साथ ही जहां तेज ध्वनि में बजाये जा रहे थे वहां पर उन्हें मानक के अनुसार कराया गया।

नाले के निर्माण कार्य के कारण किराना मंडी में दुकानों के आगे गलियों में हुआ जलभराव। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें